देवास
सामान्य एक्सीडेंट निकला मर्डर।
प्रॉपर्टी के लिए कारोबारी का फिल्मी अंदाज में हुआ मर्डर।
रुपए 5 लाख लेकर शातिर अपराधियों ने दिया क़त्ल को अंजाम।
देवास ज़िले के ग्राम खटांबा और जेतपुरा के बीच हुए एक एक्सीडेंट कि जब बारीकी से जांच की गई तो वह एक प्री प्लान मर्डर निकला आरोपियों ने बड़ी सफाई से मोटर साईकल पर जा रहे हैं व्यक्ति का एक्सीडेंट कर मोत के घाट उतार दिया सबको यही लगा कि यह एक एक्सीडेंट है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई पुलिस जांच में सारा सच सामने ला दिया देवास में सुपारी देकर की गई इस हत्या का पर्दाफाश देवास पुलिस ने 24 घंटों में ही खुलासा कर दिया।
150 लोकेशन पर करीब 1200 सी . सी . टी.वी कैमरे चैक किये गये ।
घटना में इस्तेमाल 02 आयशर वाहन 01 मोटर साइकिल एवं 1लाख जप्त |

13 तारीख सोमवार को भोपाल रोड पर ग्राम खटाम्बा के पास सडक दुर्घटना में महेन्द्र पिता नारायण पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी सुमराखेडी की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी
।पुलिस जाँच के दौरान मृतक के परिजनों से घटना के संबंध पूछताछ की गई तो परिजनों के द्वारा हत्या होने की आशंका व्यक्त की गई थी । मृतक के परिजनों के कथन व जाँच के तथ्यों को देखते हुए थाना बैंक नोट प्रेस के अपराध क्रमांक 129/2021 धारा 302,120B,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम के द्वारा देवास शहर इन्दौर भोपाल बायपास , मक्सी बायपास होटल , ढाबे , टोल नाके , निजी संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज संग्रहित का एवं साक्ष्यों के आधार पर काफी बारीकी से छानबीन की। CCTV फुटेज से ये मालूम पड़ा कि एक्सीडेंट वाले दिन एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्तियों के द्वारा मृतक का घर से पीछा किया गया। तथा लोडिंग गाड़ी के चालक को मृतक के घर से निकलने की सूचना भी दी गई।
02 लोडिंग वाहन भोपाल रोड की तरफ से आकर भोपाल बायपास से वापस भोपाल तरफ मृतक की मोटर साइकिल का पीछा करके ग्राम खटाम्बा के आगे भोपाल रोड पर लोडिंग गाड़ी से पीछे से हत्या करने के इरादे से महेन्द्र पटेल को टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक व आरोपी के बीच जमीन को लेकर एक विवाद था जिसको लेकर आरोपी ने मृतक को रास्ते से हटाने का यह फिल्मी प्लान बनाया
फिल्मी अंदाज में हुआ इस हत्याकांड की चर्चा सारे शहर में है। आरोपी ने क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिकों को देखकर इस तरह के हत्याकांड को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी के नाम :
1. श्यामलाल पिता स्वर्गीय रामचंद्र कुमावत उम्र 44 माल निवासी कुमावत मोहल्ला थाना भौंरासा
2. जितेन्द्र पिता करणसिंह राजपूत उम्र 36 साल निवासी दशहरा मैदान भौंरासा देवास
3. समय पिता रामसिंह खारोल उम्र 37 साल निवासी दशहरा मैदान थाना भौरासा।
4. कालूराम पिता स्वर्गीय भेरूलाल वर्मा उम्र 36 साल निवासी एम जी रोड भीरासा थाने के सामने भौरासा देवास।
5. अखिलेश प्रजापत पिता राजाराम प्रजापत उम्र 36 साल निवासी ग्राम नीलवड आष्टा धाना सिद्धीकराज सीहोर ।
