• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

देवास में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नवनिर्मित ब्रिज को दिया ‘जबरन ब्रिज’ का नाम

ByM. Farid

Feb 26, 2023

देवास में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नवनिर्मित ब्रिज को दिया ‘जबरन ब्रिज’ का नाम…
लगाए पोस्टर, कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में हुआ आंदोलन…
जगह परिवर्तन होने पर नाम दिया ‘जबरन ब्रिज’…

देवास में करीब 90 करोड़ की लागत से रामनगर से बावड़ीया तक ब्रिज का निर्माण अंतिम दौर में है। लगभग 2 किलोमीटर लंबाई वाले इस ब्रिज का निर्माण पहले देवास शहर के भोपाल चौराहे से LNB क्लब के आगे तक होना था लेकिन इसकी जगह बदलकर शहर के बाहरी इलाके रामनगर से बावड़ीया तक कर दी गई।

जगह परिवर्तन का विरोध करते हुए आज कांग्रेसियों द्वारा इसका नामकरण जबरन ब्रिज कर दिया गया।कांग्रेसियों ने जबरन ब्रिज के बैनर ,पोस्टर ब्रिज पर लगा दिए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने उक्त ब्रिज को लेकर जमकर नारेबाजी कर नवनिर्मित ब्रिज को जबरन ब्रिज का नाम दिया।

कांग्रेसी विकास नगर से रैली के रुप में राम नगर चौराहे तक पहुंचे और ब्रिज पर जबरन ब्रिज के पोस्टर लगाकर नारियल फोड़कर हार फूल भी चढ़ा दिए। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद था।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी का कहना है कि रामनगर चौराहे से बावडिय़ा चौराहे तक निर्मित ब्रिज जो कि असल में भोपाल चौराहे से LNB क्लब के आगे तक बनना था जिसे अपने निजी स्वार्थ एवं हटधर्मिता के चलते भाजपा के लोगों ने राम नगर से बावडिय़ा चौराहे तक जबरन बनाया गया है। इसलिए इसका नामकरण जबरन ब्रिज के नाम से किया गया।

प्रदीप चौधरी ने बताया कि विकास के नाम पर अभी तक देवास का विनाश ही हुआ है। उधर भोपाल चौराहे से आवास नगर तक बनने वाले ब्रिज का स्थानांरतण भी निजी फायदे के लिए किया गया है। इन दोनों ब्रिज के बनने के बाद अब शहर में ट्रैफिक की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी।

830

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *