देवास जिले के भोरासा में शादी में शामिल परिवार शाम के वक़्त वापस ujjian की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे थे जा रहे थे तभी नागु खेड़ी देवास बायपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर बैठी हुई परवीन पति सलीम खान उम्र 25 निवासी बडौद एवं दो वर्ष का एक बालक फैजान पिता फारूक खान निवासी हेलावाड़ी उज्जैन की मौके पर ही मौत हो गई ।
वही मोहम्मद सलीम पिता शौकत खान उम्र 29 निवासी बडौद जिला आगर मालवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दरअसल परिवार शादी में शामिल होकर अलग-अलग मोटरसाइकिल पर वापस उज्जैन की तरफ जा रहा था छोटा बालक फैज़ान उसके माता पिता के साथ मोटरसाइकिल पर बैठा था।गाड़ी पर मौजूद बालक फैज़ान के साथ उसकी बड़ी बहन भी मौजूद थी गाड़ी पर चलते चलते ही बालक फैज़ान को नींद आ गई फैज़ान की माँ ने अपना बालक मोटरसाइकिल पर ही साथ में ही चल रही ननद की लड़की परवीन को दे दिया।और आगे जाकर ये हादसा हो गया।
जैसे ही रिश्तेदारों को खबर लगी तो अस्पताल में कोहराम मच गया जिसने भी सुना वह सन्न रह गया।छोटे से बालक फैज़ान के मृत शरीर को स्ट्रेचर पर देखकर माहौल काफी गमगीन हो गया।बालक फैज़ान के मासूम शरीर को जब परवीन के साथ पोस्टमार्टम रूम में ले जाने लगे तो इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे पर बैठी हुई फैज़ान की माँ की आंखों में से आँसू रुकने का नाम नही ले रहे थे।
