• Tue. May 14th, 2024

देवास में शिक्षा के क्षेत्र में होगा विकास, बेहतर शिक्षण संस्थाओं को करेंगे आमंत्रित- प्रवेश अग्रवाल

ByM. Farid

Sep 10, 2023

देवास में शिक्षा के क्षेत्र में होगा विकास, बेहतर शिक्षण संस्थाओं को करेंगे आमंत्रित- प्रवेश अग्रवाल

कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रवेश अग्रवाल एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया पढ़ेगा देवास तो बढ़ेगा देवास अभियान का शुभारंभ

देवास। किसी भी शहर एवं गांव के विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जहां ये दोनों उपलब्ध हो, वहां विकास तेज गति से हाेता है। देवास में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। मैंने देखा है, कि कई बच्चे जिनकी उम्र 16 से 25 वर्ष हैं, वे उच्च शिक्षा के लिए बसों में खड़े-खड़े सफर कर इंदौर जाते हैं। क्या हमारे यहां के जनप्रतिनिधियों को इनकी ये तकलीफ नहीं दिखती। मैं बच्चों की शिक्षा के लिए यह लड़ाई लड़ूंगा। यहां देश की बेहतर शिक्षण संस्थाओं को खुद की जिम्मेदारी पर आमंत्रित करूंगा।
शहर के वार्ड क्रमांक 13 के शिव मंदिर मयूर विहार मेंढकीचक में मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव व नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल ने पढ़ेगा देवास तो बढ़ेगा देवास अभियान के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए यह बात कही। यह अभियान शिक्षा के क्षेत्र में देवास को उच्च पायदान पर स्थापित करने के उद्देश्य से प्रवेश अग्रवाल ने प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा, कि देवास से बच्चे शिक्षा के लिए इंदौर अपडाउन करते हैं। महंगी कोचिंग और आनेजाने का लगभग 10 हजार रुपए अतिरिक्त खर्चा बच्चों के अभिभावकों को करना पड़ता है। उनकी यह तकलीफ देवास के जनप्रतिनिधि क्यों महसूस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आंखे बंद की है, लेकिन मैं इनकी तकलीफ को गहराई से महसूस कर देख रहा हूं। मैंने इसीलिए पढ़ेगा देवास तो बढ़ेगा देवास अभियान शुरू किया है। मैंने यहां के बच्चों की बेहतर शिक्षा का संकल्प लिया है। बच्चों को इंदौर अपडाउन नहीं करना पड़े और उन्हें देवास में ही उच्च शिक्षा हासिल हो सके, इसके लिए पूरा प्रयास करूंगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आमजन उपस्थित थे। स्थानीय रहवासियों ने प्रवेश अग्रवाल सहित अन्य नेताओं का पुष्पहार से स्वागत किया।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल-
अग्रवाल ने देवास की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा, कि देवास की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था का तो यह हाल है कि कई बार प्रसूताओं की जांच के लिए डॉक्टर उनके वार्ड तक नहीं जाती। इस प्रकार के मामले समय-समय पर देवास की जागरूक मीडिया उठाती रही है, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई नहीं करते। हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। हालात तो यहां तक गिर गए हैं, कि महिला डॉक्टर हाथापाई तक उतर आई है। इससे देवास की छवि पर भी असर पड़ता है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, ब्लॉक क्रमांक 2 के अध्यक्ष कल्याण सिंह, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद मिस्त्री, मंडलम अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सेक्टर अध्यक्ष राहुल सिंह, रमेश व्यास, भगवान सिंह चावड़ा, गजेंद्र सिंह मेरखेडी, राहुल पंवार, रोहन वाघमारे, पंकज जोशी, साधना प्रजापत, गोलू हाजी, सागर सिंह, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह गौड़, संदीप बैरागी, नारायण ठाकुर, कपिल ठाकुर, पिंटू कुमावत, जितेंद्र पटेल, धीरज सिंह पटेल, मनोहर चौधरी, पंकज जाटव आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *