• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

विधायक हार्डिया व पार्षद पति उस्मान पटेल ने किया 25 लाख लागत की सड़क का उद्घाटन

ByM. Farid

Oct 6, 2023

विधायक हार्डिया व पार्षद पति उस्मान पटेल ने किया 25 लाख लागत की सड़क का उद्घाटन

इन्दौर से अजहर मिर्जा

खजराना के वार्ड क्रमांक 38 के ताजनागर ग्रिड के पीछे विधायक महेन्द्र हार्डिया के व क्षेत्रीय पार्षद पति उस्मान पटेल ने 25 लाख की लागत से बनने वाली सडक का उद्घाटन किया,

आपको बता दें की उस्मान पटेल ने चुनाव से पहले वादा किया था की वो ताजनगर में जल्द सड़क बनवाएंगे, और उन्होने पुनः पार्षद बनने के बाद अपना ये वादा पूरा किया और सड़क का उद्घाटन भी कर दिया उस्मान पटेल काम करने के नाम से जाने जाते हैं, खजराना की जनता उस्मान पटेल को इसी वजह से अपना उम्मीदवार चुनती है सड़क उद्घाटन होने से ताजनगर के लोगों में ख़ुशी का माहौल है इस मोके पर ताजनगर के रहवासियों ने विधायक महेन्द्र हार्डिया और पार्षद उस्मान पटेल का फूलों की मला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर शेरा बैग, आफाक भाई, कौसर बाजी कुदरत पटेल, पार्षद प्रतिनिधि नासिर खान व ताज नगर के रहवासी मौजूद रहे

200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *