• Tue. Jul 21st, 2026

Vaqif Khabar

चांद नज़र आते ही दफ़्तर दारुल क़ज़ा देवास जूनियर ने कल से रमज़ान के महीने का किया ऐलान 

ByM. Farid

Mar 11, 2024

चांद नज़र आते ही दफ़्तर दारुल क़ज़ा देवास जूनियर ने कल से रमज़ान के महीने का किया ऐलान

देवास

जैसे ही हिलाल कमेटी देवास  के मेंबरान को आसमान में चांद नज़र आया दफ़्तर दारुल क़ज़ा देवास जूनियर ने कल से मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान का ऐलान कर दिया।                   हिलाल कमेटी देवास के मेंबरान

मुस्लिम समाज को पाक महीने रमज़ान की बधाई देते हुए हिलाल कमेटी देवास ने वाकिफ खबर को बताया की इस्लाम मज़हब में रमज़ान के महीने की बहुत एहमियत है।

चांद दिखने की खुशी में ईदगाह मस्जिद कमेटी द्धारा काफ़ी देर तक आतिशबाज़ी की गई

समूचा मुस्लिम समाज कल से पूरे महीने भर रोज़े रखकर अल्लाह की इबादत करेगा। महीने भर तक दिन भर भूखे और प्यासे रहकर मस्जिदों में इबादत की जाएगी तथा देश और समाज के हक़ में दुआएं मांगी जाएंगी। वहीं शहर की सभी मस्जिदों में रोज़ रात को रोजा खोलने के बाद तरावीह की नमाज़ भी अदा की जाएगी।

492

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *