• Sat. Mar 7th, 2026

Vaqif Khabar

महात्मा ज्योतिबा फूले की 197वी जयंती पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पण

ByM. Farid

Apr 11, 2024

महात्मा ज्योतिबा फूले की 197वी जयंती पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पण
देश के महान समाजसेवी ज्योति बा फूले की 197वी जयंती पर देवास तोड़ी रोड के समीप मालीपुरा चोराहे पर पहुंचकर महात्मा ज्योति बा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा समाज उत्थान के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेसी नेता सिद्धार्थ माहोरकर ने बताया की महात्मा ज्योति बा फूले ने शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए। आज से 200 वर्ष जब पुरषों में शिक्षा को लेकर कोई जागरूकता नहीं थी ऐसे समय में माहत्मा ज्योति बा फूले ने ना केवल पुरषों के लिए बल्की महिलाओं की शिक्षा के लिए भी समाज को जागरूक कर महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सामान अधिकार दिलाया। आज भारतवर्ष में महिला और पुरषों में शिक्षा को लेकर जो सामान व्यवहार हे वो माहत्मा ज्योति बा फुले की ही देन है।
पुष्प अर्पण के समय भगवान सिंह चावड़ा,दिलीप परमार ,सिद्धार्थ महुरकर ,संजय कहार ,नेनिश वरपे,पार्षद दीपेश कानूनगो, मनोज पवार,साधना प्रजापति मुन्ना सरकार , आत्माराम परिहार, पदम , उमेश चावड़ा ,साहू जी, मोनू शर्मा , विकास बारोड़, राजा पडियार, पार्थ पड़ियार, प्रथम आदि कांग्रेसिजन उपस्थित थे

444

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *