देवास- 9 मई
CM डॉ. मोहन यादव का तूफानी जनसम्पर्क
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँचे देवास
देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के BJP प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के पक्ष में प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने किया रोड़ शो
13 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश के जिन 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे उसमें देवास शाजापुर लोकसभा भी है। चूंकि 11 मई को चौथे चरण का चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसीके मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास शाजापुर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो किया।
देवास ज़िला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का ज़ोरदार स्वागत।
मुख्य्मंत्री का शहरवासियों ने शहर के मुखमार्गो पर प्रेत्यक चौराहे पर मंच लगाकर ज़ोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में आपार जनसमूह उमड़ पड़ा। लगभग बीस हज़ार से भी ज़्यादा लोगो ने रोड शो में हिस्सा लिया
रोड शो में उमड़ पड़े आपार जनसमूह को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की मुझे पूरा विश्वास है, ये लोकसभा हमारे सारे रिकार्ड तोड़ेगी। प्रदेश भर में भाजपा की स्थिति पर बात करते हुऐ मुख्य्मंत्री बोले कीपूरे राज्य में मोदी मय वातावरण है,29 की 29 लोकसभा हम जीतेगे।वैसे तो मुख्यमंत्री का रोड शो शहर भर में कई घंटे तक चला लेकिन मुख्यमंत्री ने अंचार संहिता के चलते मात्र दो मिनिट में ही अपना भाषण समाप्त कर दिया।
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
CM डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए
मीडिया से बातचीत में कहा की कांग्रेस हमेशा छल और चालाकी करती है। निश्चित रूप से हमारे लोग सजग रहेंगे।और कोई मौका नहीं देंगे।इस बार 29 की 29 जीतेंगे।
कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने पलटवार करते हुऐ कहा की मुख्यमंत्री के पास गिनाने को कोई काम नहीं है इसीलिए उलटी सीधी बात कर कर जनता को गुमराह करते है।
देवास में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में CM डॉ. मोहन यादव का तूफानी जनसम्पर्क
345
